भारी बारिश से रांची का जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न 📍 स्थान: रांची, झारखंड 🗓️ तारीख: 23 जून 2025 रांची: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण रांची और उसके आसपास के क्षेत्रों में मूसलधार बारिश जारी है। लगातार बारिश से हरमू नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। शहर के करीब 20 से अधिक नालों में उफान है और 30 से ज्यादा मोहल्ले टापू जैसे हो गए हैं।