पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में अनावद्ध निधि, विशेष केंद्रीय सहायता निधि, नवप्रवर्तन निधि से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अनाबद्ध निधि से क्रियान्वित योजनाओं को आगामी 30 जून तक पूर्ण करने के संदर्भ में विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया।