खरगोन। पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव की 12वी पुण्यतिथी पर गृहग्राम बोरावां में गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। स्व यादव के पुत्र पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव और मप्र के पूर्व कृषि मंत्री एवं कसरावद के विधायक सचिन यादव सहित परिवारजनो ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।