खरगोन शहर सहित जिले में बुधवार को लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में 79.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है और अगले 24 घंटे में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। लगातार हो रही बारिश से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति बन गई है।