खरगोन में भाजपा ने बुधवार आपातकाल की 50वी वर्षगांठ को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान आपातकाल के दौरान हुई घटनाओं की फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई। साथ एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता होशंगाबाद के सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने आपातकाल को देश का काला दिन बताया।