खरगोन जिले के ग्राम वलखा में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां 35 वर्षीय युवक पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, कमल पिता गंगाराम, जाति बंजारा, उम्र 35 वर्ष अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी शराब के नशे में धुत कुछ अज्ञात बदमाशों ने उस पर चाकू से वार कर दिया।