खरगोन जिले के भीकनगांव थाने के वल्का गांव में मजदूर ने ठेकेदार को शराब के नशे में पेट में चाकू मार दिया। 200 रुपए के लेनदेन में यह घटना हुई। गंभीर रूप से घायल ठेकेदार कमल गंगाराम राठौर (35) निवासी वल्का तहसील बमनाला को खरगोन जिला अस्पताल लाए गया। घटना बुधवार रात 9 बजे की है। गंभीर अवस्था में उसे रात 11 बजे खरगोन जिला अस्पताल लाया गया।