हाजीपुर: हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत मंदिर में खून जैसा दिखा, मची अफरा-तफरी
हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर हाई स्कूल के पास हनुमान मंदिर के फर्श पर खून जैसा देखने को मिला जिसके बाद ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना, पुलिस पहुंचकर पड़ताल में जुटी वही पुलिस के द्वारा एफएसएल टीम को सूचना दी गई। एफएसएल टीम विभिन्न बिंदुओं पर पड़ताल करने में जुट गई है।