अटरू: अटरू के उपखण्ड अधिकारी ने स्कूलों के मिड डे मील का किया औचक निरीक्षण
Atru, Baran | Apr 24, 2026 अटरु उपखंड अधिकारी सुनील कुमार पिपलीवाल द्वारा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय काचरी व राजकीय प्राथमिक विद्यालय महेशपुरा का निरीक्षण कर मिड डे मील योजना की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, रसोई व्यवस्था एवं विद्यार्थियों को परोसे जा रहे भोजन का परीक्षण किया गया।