छतरपुर नगर: मारगुवा में पानी का पाइप हटाने को लेकर हुए विवाद में एक दर्जन लोगों ने 4 लोगों के साथ की मारपीट, जिला अस्पताल में भर्ती
ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम मारगुवा में पानी का पाइप हटाने को लेकर विवाद हो गया, जिसमें एक दर्जन लोगों ने चार लोगों के साथ मारपीट कर दी,जिसमें काजल कौर,हरजोत सिंह,सनी सिंह एवं गुरमीत सिंह घायल हुए,सभी ने ओरछा रोड थाने में शिकायत की और पुलिस के द्वारा उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। यह घटना 16 मार्च दोपहर 3:30 बजे की बताई गई है।