छतरपुर नगर: पुरानी टाटा एजेंसी के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दंपति हुए घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
नौगांव रोड पुरानी टाटा एजेंसी के पास चार पहिया वाहन ने बाइकसवार दंपत्ति को टक्कर मार दी, जिसमें ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम महेवा के रहने वाले दंपत्ति अनिता बंसल और उनके पति पप्पू बंसल घायल हुए,दोनों घायलों को एंबुलेंस से छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वही यह घटना आज 16 मार्च दोपहर 12:30 की बताई गई है।