आबू रोड: माउंट आबू के छिपा बेरी चौकी के नजदीक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई निजी बस, टला बड़ा हादसा
माउंट आबू-आबूरोड मार्ग पर एक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार छिपाबेरी चौकी के नजदीक माउंट आबू से आबूरोड की ओर आ रही एक निजी बस का अचानक संतुलन बिगड़ गया। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहाड़ी से जा टकराई।गनीमत रही कि हादसे में बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग बाधित रहा