मंझनपुर: बड़हरी गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर पट्टीदारों के बीच लाठी-डंडे चले, महिला समेत कई घायल, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बड़हरी गांव में पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच पुराना विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि पट्टीदारों ने महिला के परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें महिला समेत परिवार के कई लोग घायल हो गए। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।