15 हजार का इनामी समेत दो गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद
कौशांबी। सराय अकिल थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का एक अवैध तमंचा व एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को ग्राम कनेली निवासी सूरज सिंह ने तहरीर देकर बताया था कि वह रात करीब 9:45 बजे पान की दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान करीब 15 दिन पुराने विवाद को लेकर गुलशन त्रिपाठी, रोहित त्रिपाठी और विकास दुबे वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि गुलशन त्रिपाठी ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया, जिससे सूरज सिंह के पैर में गोली लग गई और राजीव के दाहिने हाथ में छर्रे लगने से वह भी घायल हो गया। इसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्द�