मोठ: मोठ क्षेत्र में धर्मकाँटों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, किसान धर्मकाँटा पर मिली गड़बड़ी, संचालक पर की गई कार्रवाई
Moth, Jhansi | May 8, 2026 मोठ क्षेत्र में एसडीएम अवनीश तिवारी के निर्देशन में धर्मकाँटों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान बम्हरौली स्थित किसान धर्मकाँटा पर तौल प्रक्रिया में गड़बड़ी और बाट न मिलने पर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की गई। प्रशासन ने सभी संचालकों को नियमों का पालन करने और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।