कराहल: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शाला त्यागी बालिकाओं की बैठक आयोजित
जनपद पंचायत कराहल के सभागार में शुक्रवार को "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ" अभियान के अंतर्गत शाला त्यागी बालिकाओं के लिए विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उन बालिकाओं और महिलाओं को शामिल किया गया, जिन्होंने किसी कारणवश अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी।