प्रतापगढ़: आईपीएस प्रशांत राज हुड्डा ने अंतू थाने में सुनीं जनसमस्याएं
शनिवार दोपहर 2 बजे तक थाना अंतू में आयोजित थाना दिवस पर आईपीएस प्रशांत राज हुडा और प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार सिरोही ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। अधिकारियों ने शिकायतों के गंभीरतापूर्वक और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। पुलिस का जोर समस्याओं के पारदर्शी, निष्पक्ष और विधिसम्मत समाधान पर रहा, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।