बाह: बटेश्वर मंदिर से मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिरों को किया गया गिरफ्तार
बटेश्वर मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु की जेब से मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को बाह पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी का रेडमी मोबाइल और 2,210 रुपये बरामद हुए हैं। 24 अगस्त को श्रद्धालु की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विक्रमपुर तिराहे से घेराबंदी कर अंश