कोडरमा: मड़ुआटांड़ के दुर्गा पूजा पंडाल में माता दुर्गा के साथ 12 ज्योतिर्लिंगों के भी हो रहे हैं दर्शन
इस वर्ष शहर के मडुवाटांड़ में विशेष आकर्षण देखने को मिल रहा है, जहां 12 ज्योतिर्लिंग पर आधारित पंडाल का निर्माण किया गया है। यह पंडाल अपनी अनोखी थीम और कलाकारी के कारण श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वहीं बेलाटांड़, ताराटांड़, गौरीशंकर मुहल्ला, अड्डी बंगला सहित कई अन्य स्थानों पर भी मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजमान हैं।