कोडरमा: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने चाराडीह स्थित आवास पर मां महागौरी की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की
चाराडीह स्थित अपने आवास पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने शारदीय नवरात्रि की श्री दुर्गा अष्टमी पर मां महागौरी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने माता से समस्त साधकों के कल्याण, सुख-समृद्धि और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा की कामना की।