कोडरमा: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कोडरमा स्टेशन पर रेल भवन और रेल ट्रैक की सफाई की गई
स्वच्छता ही सेवा – 2025 अभियान के चौदहवें दिन धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्रों और सामाजिक संगठनों ने मिलकर रेलवे भवनों, विद्यालयों और रेलवे ट्रैक की सफाई की। अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ व सुरक्षित बनाए रखना था।