सिराथू: सादीपुर गांव के पास शराबियों ने घर जा रहे शराब सेल्समैन से मांगी शराब, नहीं देने पर की पिटाई
ख़्वाजकीमई के रहने वाले सुंदरलाल की शराब की दुकान सैनी के टेढ़ीमोड़ चौराहा पर है।बृहस्पतिवार रात दुकान बंद कर अपने गांव जा रहे थे।सादीपुर के पास अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका और शराब मांगने लगे।उनके पास शराब थी लेकिन दूसरे की थी इनकार करने पर उन लोगों ने मारा पीटा।मौके पर पुलिस भी पहुंची थी।शुक्रवार सुबह सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने खुद मामले की जांच की है।