बाड़मेर। पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण के तहत बाड़मेर जिला निर्वाचन अधिकारी चिन्मय गोपाल एवं पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट,ने बाड़मेर जिले के रामसर, गडरारोड क्षेत्रों के मतदान केंद्रों के बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस जाब्ते की तैनाती एवं कानून-व्यवस्था संबंधी इंतजामों का अवलोकन किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
Barmer Police Balotra Police Rajasthan Police CMO Rajasthan
Barmer, Barmer | Oct 22, 2026