खींपसर: करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, मुआवजे और कार्रवाई की मांग पर धरना जारी
जांदुओं की ढाणी, खींपसर में करंट की चपेट में आने से किसान रावताराम कड़वासरा और उनकी पत्नी की मौत के बाद ग्रामीणों एवं समाज के लोगों में आक्रोश है। घटना के बाद से ही ग्रामीण धरने पर बैठे हैं।
जानकारी के अनुसार, खेत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन गिरकर फेंसिंग के संपर्क में आ गई। किसान रावताराम कड़वासरा के पशु बाड़े में करंट फैलने से मवेशी चिल्लाने लगे। पशुओं को बचाने के लिए रावताराम बाड़े में पहुंचे, जहां वे करंट की चपेट में आ गए। पति की आवाज सुनकर उन्हें बचाने दौड़ी पत्नी भी करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।
गुरुवार सुबह करीब 10 बजे हुए इस हादसे के बाद से धरना लगातार जारी है। परिजन और ग्रामीण उचित मुआवजा देने के साथ ही लापरवाह कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।
धरनास्थल पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा, RLP नेता गजेंद्र चौधरी, रघुनाथ कड़वासरा, अशोक गोदारा, भाजपा नेता मनोहर सिंह पाबड़ा और बांकाराम धतरवाल सहित कई लोग मौजूद हैं।
Barmer, Barmer | Oct 22, 2026