बाटाडू । जांदुओं की ढाणी में पशु बाड़े में करंट फैलने से रावताराम कड़वासरा एवं उनकी पत्नी वीरों देवी की मौत के बाद अशोक गोदारा ने घटनास्थल पहुँचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और संवेदना जताई।
गोदारा ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर घटना की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने एवं पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे तथा न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
Barmer, Barmer | Oct 22, 2026