धौज: फरीदाबाद सूरजकुंड मेले में महिला का शॉपिंग के दौरान गुम हुआ पर्स सीसीटीवी कैमरे से पर्स तलाश कर किया महिला के हवाले
सूरजकुंड मेला मे गुरुग्राम से आई एक महिला का पर्स गुम हो गया था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस टीम ने (कैमरा टू कैमरा ) एक कैमरे से दूसरे कैमरे में चेक करते हुए पर्स तलाश कर दंपति को लौटाया।चौपाल के पास ड्यूटी पर तैनात मुख्य सिपाही राजेश को महिला ने पर्स गुम होने की दी। मुख्य सिपाही राजेश , मेले में बनाए गए पुलिस कंट्रोल रूम में महिला को लेकर गया।