रावला: 6SKM गांव से एक महिला लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
रावला थाना क्षेत्र के 6SKM गांव से एक महिला लापता हो गई इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बुधवार को दोपहर 3:00 जानकर देते हुए बताया कि एक युवक ने थाने में हाजिर होकर कहा कि उसकी माता घर से बिन बताए कहीं चली गई।कई स्थानों पर तलाश की गई लेकिन माता का कहीं को पता नहीं चला। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी।