मिल्कीपुर, अयोध्या। बेहतर भविष्य और रोजी-रोटी की तलाश में सऊदी अरब गए ग्राम लिलहा रसूलपुर निवासी बृजेश रावत का पार्थिव शरीर बुधवार को अपनी जन्मभूमि पहुंचा। करीब एक वर्ष पहले विदेश गए बृजेश ने 22 जुलाई 2026 को सऊदी अरब में फांसी लगाकर जान दे दी थी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की इच्छा थी कि वे अंतिम बार बेटे का चेहरा देखें और उसका अंतिम संस्कार अपनी मिट्टी में करें।
बृजेश तीन सितंबर 2025 को रोजगार की तलाश में सऊदी अरब गया था। उसकी मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने शव भारत लाने के लिए अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद और सपा के पूर्व मंत्री व रुदौली के पूर्व विधायक सैय्यद अब्बास अली जैदी ‘रुश्दी मियां’ से मदद की गुहार लगाई। दोनों ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर शव भारत लाने की प्रक्रिया में सहयोग किया।
लगातार प्रयास और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार सुबह बृजेश का पार्थिव शरीर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा। शव को रिसीव करने के लिए सांसद पुत्र एवं मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी रहे अजीत प्रसाद और रुश्दी मियां एयरपोर्ट पहुंचे। दोनों पार्थिव शरीर लेकर पैतृक गांव रसूलपुर लिलहा रवाना हुए।
शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घर-आंगन में मातम छा गया और हर आंख नम हो उठी। इस दौरान जगजीवन प्रसाद, विंध्याचल सिंह, विपिन यादव, एडवोकेट कमलेश यादव, बाबा फरीद अहमद, नितिन यदुवंशी, सुरजीत चौहान, साजिद राइन और अमरेश निषाद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
#reelsviralシ #reelsvideoシ #reelsviral #viralpost #viralreels #viralreelsシ #facebookreels #ayodhya Awadh News24 MYogiAdityanath Abbas Ali Zaidi Rushdi Audhesh Prasad