Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

सीएम डॉ. मोहन ने रोपा अशोक का पौधा, बोले- हमारा प्रयास किसानों को मिले एमएसपी से ऊपर दाम अपेक्स बैंक मुख्यालय परिसर में 'वृहद पौधरोपण महाअभियान' - प्राथमिक सहकारी समिति में गड़बड़ी करने वाले बचेंगे नहीं - गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ देने के लिए कोलारस में लगेगी शुगर फैक्ट्री भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस यानी 5 जून को भोपाल के अपेक्स बैंक मुख्यालय परिसर में अशोक का पौधा लगाया। इस तरह उन्होंने 'एक पेड़ नाम मां के नाम' अभियान के तहत यह पौधा लगाकर प्रदेशव्यापी हरित सहकार अभियान का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत अपेक्स बैंक मुख्यालय सहित प्रदेश के सभी जिला सहकारी बैंकों और प्रत्येक प्राथमिक सहकारी समिति (पेक्स) में पौधारोपण किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून विश्व योग दिवस तक एक पखड़ावे में सहकारी समितियों के माध्यम से एक लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के सुशासन का 13वां वर्ष शुरू हुआ है। इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान’ का शुभारंभ किया गया है। मध्यप्रदेश मिल्क कैपिटल बनने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। प्रदेश के किसान दूध उत्पादन में अपनी समृद्धि का मार्ग खोज रहे हैं। दूध उत्पादन से किसानों का आय में वृद्धि हुई है। गन्ना उत्पादक किसानों को बड़ा लाभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने दूध उत्पादन को बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। अमूल ने सहकारिता के आधार पर किसानों को समृद्ध किया और दूध उत्पादन का एक नया मॉडल दुनिया को दिया। हमारी सरकार भी सांची के माध्यम से दूध उत्पादन को प्रोत्साहित कर रही है। प्रदेश में अतीत के काल में दूध-दही की नदियां बहती थीं। प्राकृतिक खेती में गौमाता का विशेष महत्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार उद्यानिकी फसलों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के लिए भी सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ देने के लिए कोलारस में शुगर फैक्ट्री स्थापित करेंगे। किसानों कल्याण के संकल्पित सरकार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना से सिंचाई का रकबा बढ़ा रही है। किसानों को सिंचाई के लिए दिन में बिजली प्रदाय की जा रही है। इस वर्ष गेहूं उत्पादन और उपार्जन में मध्यप्रदेश ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश सरकार ने पिछली बार के 78 लाख मीट्रिक टन के मुकाबले वर्ष 2026 में 104 मीट्रिक टन गेहूं किसानों से खरीदा है। किसानों को एमएसपी पर प्रति क्विंटल 40 रुपए बोनस देकर 2625 रुपए भुगतान किया है। किसानों को सोयाबीन फसल पर भावांतर भुगतान का भी लाभ दिया गया है। किसानों को एमएसपी से ऊपर दाम दिलवाना राज्य सरकार का प्रयास है। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अगर प्राथमिक सहकारी समिति (पेक्स) में कोई अधिकारी-कर्मचारी गड़बड़ी करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन, समिति के सदस्य किसानों पर इसका कोई असर नहीं पड़ने दिया जाएगा। दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई होगी, न कि सोसाइटी पर। इसके लिए सभी तरह के प्रबंधन किए जाएंगे। किसानों की समृद्धि के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में वर्ष 2029 में एक बार फिर देश में एनडीए की सरकार बनेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव को आम की टोकरी भेंट की गई। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव डीपी आहूजा, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, नाबार्ड के प्रबंध संचालक मनोज सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Morena Nagar, Morena | Jun 5, 2026

MORE NEWS

मुरैना विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न थानों एवं मुरैना की पुलिस लाइन में किया गया वृक्षारोपण।

मुरैना विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न थानों एवं मुरैना की पुलिस लाइन में किया गया वृक्षारोपण।

Morena Nagar, Morena | Jun 5, 2026

मुरैना विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वनमंडल मुरैना अंतर्गत वनमंडल अधिकारी  हरिश चंद्र बघेल, उपमंडल अधिकारी माधोसिंह सिसोदिया,अधीक्षक देवरी श्याम सिंह चौहान गेमरेंजर देवरी एवं स्टाफ के द्वारा देवरी घड़ियाल केंद्र  में पौधारोपण किया गया।वनमंडल के सभी वन परिक्षेत्रों में भी पौधारोपण किया गया।

मुरैना विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वनमंडल मुरैना अंतर्गत वनमंडल अधिकारी हरिश चंद्र बघेल, उपमंडल अधिकारी माधोसिंह सिसोदिया,अधीक्षक देवरी श्याम सिंह चौहान गेमरेंजर देवरी एवं स्टाफ के द्वारा देवरी घड़ियाल केंद्र में पौधारोपण किया गया।वनमंडल के सभी वन परिक्षेत्रों में भी पौधारोपण किया गया।

Morena Nagar, Morena | Jun 5, 2026

मुरैना विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर ने जींगनी में किया पौधरोपण

पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं स्वच्छता का दिया संदेश

मुरैना, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत कलेक्टर  लोकेश कुमार जांगिड़ ने स्काउट-गाइड प्रशिक्षण केंद्र, जींगनी में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन तथा स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।
कलेक्टर श्री जांगिड़ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसके लिए प्रत्येक नागरिक को जल संरक्षण के प्रभावी उपाय अपनाने चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापित करने तथा छतों से प्राप्त वर्षा जल का भू-जल पुनर्भरण (रिचार्ज) सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि गांव का पानी गांव में ही संरक्षित किया जाए तो इसका लाभ वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को भी प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी नियमित देखभाल का संकल्प भी लेना चाहिए। इससे भविष्य में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के साथ पर्याप्त ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी।
कलेक्टर ने प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील करते हुए कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती है। यदि हम प्लास्टिक के उपयोग को सीमित करें और पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाएं, तो स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से स्वयं स्वच्छता अपनाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम को जनपद पंचायत मुरैना के अध्यक्ष श्री मोहर सिंह कंषाना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव एवं डॉ. विवेक राठी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण कर उपस्थितजनों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष स्काउट श्री ओ.पी. गुप्ता, जिला मुख्य आयुक्त श्री गिर्राज सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष श्री सीताराम गुर्जर, श्री रामनरेश दंडौतिया, ग्राम पंचायत जींगनी के सरपंच श्री रामधीन सिंह यादव, ग्राम पंचायत सचिव श्री प्रजमोहन सिंह गुर्जर सहित स्काउट-गाइड पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

मुरैना विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर ने जींगनी में किया पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं स्वच्छता का दिया संदेश मुरैना, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने स्काउट-गाइड प्रशिक्षण केंद्र, जींगनी में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन तथा स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। कलेक्टर श्री जांगिड़ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसके लिए प्रत्येक नागरिक को जल संरक्षण के प्रभावी उपाय अपनाने चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापित करने तथा छतों से प्राप्त वर्षा जल का भू-जल पुनर्भरण (रिचार्ज) सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि गांव का पानी गांव में ही संरक्षित किया जाए तो इसका लाभ वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को भी प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी नियमित देखभाल का संकल्प भी लेना चाहिए। इससे भविष्य में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के साथ पर्याप्त ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी। कलेक्टर ने प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील करते हुए कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती है। यदि हम प्लास्टिक के उपयोग को सीमित करें और पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाएं, तो स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से स्वयं स्वच्छता अपनाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम को जनपद पंचायत मुरैना के अध्यक्ष श्री मोहर सिंह कंषाना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कमलेश कुमार भार्गव एवं डॉ. विवेक राठी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण कर उपस्थितजनों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष स्काउट श्री ओ.पी. गुप्ता, जिला मुख्य आयुक्त श्री गिर्राज सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष श्री सीताराम गुर्जर, श्री रामनरेश दंडौतिया, ग्राम पंचायत जींगनी के सरपंच श्री रामधीन सिंह यादव, ग्राम पंचायत सचिव श्री प्रजमोहन सिंह गुर्जर सहित स्काउट-गाइड पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Morena Nagar, Morena | Jun 5, 2026

मुरैना विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में हुआ पौधरोपण*

मुरैना, 5 जून मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुरैना श्रीमती संगीता मदान के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
 कार्यक्रम के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती संगीता मदान द्वारा फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षों का होना अत्यंत आवश्यक है। वृक्ष न केवल जलवायु को अनुकूल बनाए रखते हैं, बल्कि वातावरण में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे अनेक प्रकार की बीमारियों से बचाव संभव होता है। उन्होंने कहा कि केवल वृक्षारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। पौधों के संरक्षण से ही पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सफल हो सकता है।    
 कार्यक्रम में अध्यक्ष अभिभाषक संघ मुरैना श्री हरिसिंह सिकरवार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना, अपर कलेक्टर, आयुक्त नगर निगम सहित जिला न्यायालय मुरैना के न्यायाधीशगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।

मुरैना विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर में हुआ पौधरोपण* मुरैना, 5 जून मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुरैना श्रीमती संगीता मदान के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती संगीता मदान द्वारा फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षों का होना अत्यंत आवश्यक है। वृक्ष न केवल जलवायु को अनुकूल बनाए रखते हैं, बल्कि वातावरण में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे अनेक प्रकार की बीमारियों से बचाव संभव होता है। उन्होंने कहा कि केवल वृक्षारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। पौधों के संरक्षण से ही पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सफल हो सकता है। कार्यक्रम में अध्यक्ष अभिभाषक संघ मुरैना श्री हरिसिंह सिकरवार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना, अपर कलेक्टर, आयुक्त नगर निगम सहित जिला न्यायालय मुरैना के न्यायाधीशगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा।

Morena Nagar, Morena | Jun 5, 2026

फर्नीचर कारोबारी को हनी ट्रैप में फसाने वाली भाजपा नेत्री अंततः गिरफ्तार, अंगूठी बरामद। न्यायालय ने जेल भेजा👇
जौरा नगर के एक फर्नीचर व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसा कर उससे जबरन सोने की अंगूठी एवं रुपए छुड़ाने वाली भाजपा नेत्री सोनम कुशवाह पत्नी बंटी कुशवाह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सहायक उप निरीक्षक जेपी शर्मा के अनुसार 10 मई 2026 को नगर के फर्नीचर व्यापारी पप्पू उर्फ रमेश शिवहरे को सोनम कुशवाह सहित अन्य तीन लोगों ने मनीष पेट्रोल पंप के पास एसी फिटिंग एवं फर्नीचर सेट करने के बहाने बुलाया। रमेश वहां पहुंचे तो सोनम कुशवाह की दो पुरुष साथियों एवं एक महिला मित्र ने रमेश के साथ मारपीट की फरियादी का अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसे 10 लाख रूपों की मांग की। फरियादी की जेब से ₹5000 एवं उसकी सोने की अंगूठी भी छीन ली। इसके बाद कारोबारी ने थाने में जाकर भाजपा नेत्री सोनम कुशवाह, संदीप, सचिन एवं मीरा कुशवाहा के विरुद्ध मामला दर्ज कराया। पुलिस ने संदीप एवं सचिन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसी दौरान शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सोनम कुशवाह बस से बैठकर कैलारस की तरफ जा रही है तो पुलिस टीम ने जौरा में बस को रुकवा कर सोनम कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोनम कुशवाह से वह अंगूठी भी बरामद की जो उसने वह उसके साथियों ने फरियादी रमेश शिवहरे से छीनी थी। न्यायालय में पेशी के बाद सोनम कुशवाह को जेल भेज दिया गया है।

फर्नीचर कारोबारी को हनी ट्रैप में फसाने वाली भाजपा नेत्री अंततः गिरफ्तार, अंगूठी बरामद। न्यायालय ने जेल भेजा👇 जौरा नगर के एक फर्नीचर व्यापारी को हनी ट्रैप में फंसा कर उससे जबरन सोने की अंगूठी एवं रुपए छुड़ाने वाली भाजपा नेत्री सोनम कुशवाह पत्नी बंटी कुशवाह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सहायक उप निरीक्षक जेपी शर्मा के अनुसार 10 मई 2026 को नगर के फर्नीचर व्यापारी पप्पू उर्फ रमेश शिवहरे को सोनम कुशवाह सहित अन्य तीन लोगों ने मनीष पेट्रोल पंप के पास एसी फिटिंग एवं फर्नीचर सेट करने के बहाने बुलाया। रमेश वहां पहुंचे तो सोनम कुशवाह की दो पुरुष साथियों एवं एक महिला मित्र ने रमेश के साथ मारपीट की फरियादी का अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसे 10 लाख रूपों की मांग की। फरियादी की जेब से ₹5000 एवं उसकी सोने की अंगूठी भी छीन ली। इसके बाद कारोबारी ने थाने में जाकर भाजपा नेत्री सोनम कुशवाह, संदीप, सचिन एवं मीरा कुशवाहा के विरुद्ध मामला दर्ज कराया। पुलिस ने संदीप एवं सचिन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसी दौरान शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सोनम कुशवाह बस से बैठकर कैलारस की तरफ जा रही है तो पुलिस टीम ने जौरा में बस को रुकवा कर सोनम कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोनम कुशवाह से वह अंगूठी भी बरामद की जो उसने वह उसके साथियों ने फरियादी रमेश शिवहरे से छीनी थी। न्यायालय में पेशी के बाद सोनम कुशवाह को जेल भेज दिया गया है।

Morena Nagar, Morena | Jun 5, 2026