कांके: रांची के आर्चबिशप हाउस में सीएम ने क्रिसमस की शुभकामनाएं दी
Kanke, Ranchi | Dec 23, 2024 रांची स्थित आर्चबिशप हाउस रविवार देर रात करीब 11 बजे सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे और क्रिसमस पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने आर्चबिशप हाउस परिसर में बालक प्रभु यीशु के दर्शन किए। मौके पर आर्चबिशप विंसेंट आइंद ने भी सीएम हेमंत सोरेन को क्रिसमस पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।