कांके: रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर भारत आदिवासी पार्टी ने गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका
Kanke, Ranchi | Dec 22, 2024 रांची के अल्बर्ट एक्का चौक के पास रविवार शाम करीब पांच बजे भारत आदिवासी पार्टी ने गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाया। इस दौरान काफी संख्या में भारत आदिवासी पार्टी के लोग मौजूद थे। इस दौरान भारत आदिवासी पार्टी के नेताओं ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर का अपमान किया है।