प्रतापगढ़: अतरसंड गांव में फसल अवशेष जलाते समय धान की फसल में लगी आग, 5 बीघा फसल जली
प्रतापगढ़ जनपद के अतरसंड गांव निवासी विनोद कुमार सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह ने कोहंडौर थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शुक्रवार लगभग 2 बजे दोपहर उनकी धान की फसल में आग लग गयी। जिससे उनका लगभग 5 बीघा धान जलकर राख हो गया। उन्होंने आग लगाने वाले अपने ही गांव के दो लोंगो के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उक्त लोग अपने धान की कटाई के बाद फसल अवशेष जला रहे थे