प्रतापगढ़: संयुक्त सचिव IAS प्रदीप कुमार अग्रवाल ने अधारपुर गांव का दौरा किया, पीएम धन-धान्य कृषि योजना की समीक्षा की
प्रतापगढ़ में संयुक्त सचिव/नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार अग्रवाल (IAS) ने पीएम धन-धान्य कृषि योजना की समीक्षा बैठक ली। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी समेत अधिकारियों के साथ योजना की प्रगति व किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। संयुक्त सचिव ने शुक्रवार शाम 4 बजे अधारपुर में आंवला बाग, फसलों व डीडी फ्रूड प्रोडक्ट्स का निरीक्षण कर किसानों से संवाद किया।