प्रतापगढ़: अतरसंड गांव में संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप लगाया गया
कोहंडौर थाना के अतरसंड गांव के संजय सरोज 33 वर्षीय पुत्र राम मिलन लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करता था। गुरुवार को मेला देखने गांव आया था। गुरुवार शाम को अपने दोस्तों के साथ मेला देखने निकला था। देर रात मोबाइल स्विच ऑफ़ होने की वजह से स्वजनों को यही लगा किसी के यहां पार्टी में होगा। घर से 200 दुर खेत में शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने शव देखा ।