प्रतापगढ़: अतरसंड गांव में युवक का शव मिलने से मची सनसनी, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
कोहंडौर थाना क्षेत्र के अतरसंड गांव में लखनऊ में नौकरी करने वाला संजय सरोज का गुरुवार रात संदिग्ध हालात में खेत किनारे मृत मिला। परिजनों ने दो युवकों पर शराब पिलाकर हत्या का आरोप लगाया, जबकि पुलिस प्राथमिक जांच में शराब के कारण गिरने से मौत की आशंका जता रही है। थानाध्यक्ष ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे बताया की मृतक के एक दोस्त को हिरासत में लिया गया है।