अकलतरा: पोड़ीदल्हा गांव में 3 लोगों ने व्यक्ति के साथ की मारपीट, तीनों के खिलाफ FIR दर्ज
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पोड़ीदल्हा गांव के शिवनारायण सिदार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने घर के पास नया मकान का निर्माण करवा रहा है। वह अपने घर के पास खड़ा था. तभी हेमंत सिदार, बुधवार मरावी, शिवकुमार सिदार आकर रेत, गिट्टी, ईंट गिरवाने की बात को गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। मारपीट की वजह से उसके सिर में चोट आई है।