अकलतरा: अकलतरा के शासकीय इंद्रजीत सिंह महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया
अकलतरा के शासकीय इंद्रजीत सिंह महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सरस्वती पूजन, लक्ष्य गीत और राजकीय गीत के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय के प्राचार्य ने एनएसएस के उद्देश्यों और इसकी सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डाला।