अकलतरा: पोड़ीदल्हा गांव में चरित्र शंका के चलते पति ने पत्नी के साथ की मारपीट, FIR दर्ज
आज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पोड़ीदल्हा गांव की सुनीता निर्मलकर ने बताया कि उसका पति अशोक निर्मलकर पामगढ़ के राइस मिल में काम करता है जो 8 से 10 दिन में घर आता है। चरित्र शंका की वजह से आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। घर का सामान लाने को बोलने उसके पति ने गाली-गलौज की और उसके सिर को दीवाल से पटक दिया। मारपीट की वजह से उसे चोट आई है।