अकलतरा: सरईपाली गांव में अज्ञात चोरों ने 2Hp पंप की चोरी की, उनके खिलाफ केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक, सरईपाली गांव के सुधीर साहू ने बताया कि उसके खेत में सिंचाई के लिए 2Hp का पंप लगाया था। जिसे पास के मंदिर में रहकर रखवाली करता था. जिसे अज्ञात चोरों ने 2HP पंप की चोरी कर ली है। चोरी के वजह से उसे 19 हजार 8 सौ रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल, मामले में अकलतरा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है।