अकलतरा: अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करने वाले आरोपी सुधीर जैन को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी सुधीर जैन, अकलतरा के अग्रेसन नगर वार्ड नं 4 का रहने वाला है. पुलिस से जानकारी मिली कि राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो से शिकायत मिली थी कि नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड किया गया है।