छतरपुर के घुवारा नगर से स्वास्थ्य सिस्टम को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है यहाँ सरकारी अस्पताल की एम्बुलेंस मरीजों को जिंदगी देने के बजाय शराब ठेके के बाहर दो घंटे ज्यादा समय तक खड़ी रही।
एक तरफ अस्पताल में एम्बुलेंस न मिलने के कारण मरीज तड़प रहे थे, वहीं दूसरी तरफ एम्बुलेंस संचालक गाड़ी को शराब दुकान पर खड़ी कर तमाशबीन बने रहे।
जब जागरूक ग्रामीणों ने इस लापरवाही पर सवाल उठाया, तो संचालक ने खाना खाने का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह रोज की कहानी है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है। देखना है कि इस गंभीर लापरवाही पर क्या कार्रवाई होती है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर
Chhatarpur, Chhatarpur | Jun 28, 2026