गुरारू: दीपावली को लेकर गुरारू थाने में शांति समिति की बैठक
Guraru, Gaya | Nov 7, 2026 दीपावली शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर शुक्रवार शाम गुरारू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष माला कुमारी ने की। बैठक में इलाके में शांति बनाए रखने और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने पर चर्चा हुई। पंचायत के किन गांवों में मां लक्ष्मी व अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित होंगी, पूजा स्थलों की जानकारी ली गई l