गोला गोकरणनाथ: रामनगर कलां में किसानों की परेशानी बढ़ी, कमरभर पानी में उतरकर खेतों तक पहुंचने को मजबूर ग्रामीण, मगरमच्छों ने बढ़ाई दहशत
रामनगर कलां में किसानों की परेशानी बढ़ी, कमरभर पानी में उतरकर खेतों तक पहुंचने को मजबूर ग्रामीण, विशालकाय मगरमच्छों ने बढ़ाई दहशत।गोला वन रेंज के ग्राम रामनगर कलां में शारदा नदी पर अब तक पीपा पुल नहीं लगने से किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। खेतों तक पहुंचने के लिए किसानों को रोजाना जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ रही है। इस बीच शुक्रवार सुबह कर