कानपुर: पनकी पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे में किया खुलासा, दो चोर गिरफ्तार
पनकी पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गंगागंज के रहने वाले राजेश की कार से बैटरी चोरी हो गई थी। उप-निरीक्षक शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने दो शातिर चोर सूरज निषाद व अजय द्विवेदी को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से चोरी की बैटरी बरामद की गई है।