कानपुर: बर्रा के दामोदर नगर में नरकंकाल के अवशेष मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कम्प, पुलिस जांच मे जुटी
बर्रा के दामोदर नगर में एक खाली प्लांट में नरकंकाल के अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची एडीसीपी अंकिता शर्मा ने बताया कि नरकंकाल के अवशेष मिले है FSL की टीम मौकें पर पहुंच रही है अवशेष काफी पुराने लग रहे हैं। जांच कराई जायेगी जल्द ही स्थानीय पुलिस द्वारा घटना का खुलासा किया जायेगा।