कानपुर: विवेचना में दोषी पाए गए पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई, अपर पुलिस आयुक्त ने दी जानकारी
कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विवेचना में लापरवाही बरतने वाले दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। अपर पुलिस आयुक्त विपिन मिश्रा ने जानकारी दी है कि विवेचना में लापरवाही बरतने पर 2 इंस्पेक्टर, 17 सब इंस्पेक्टर और अन्य पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।