कानपुर: नौबस्ता की युवती ने पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर लगाई गुहार,रेप के आरोपी को नहीं गिरफ्तार कर रही पुलिस
नौबस्ता की युवती ने पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाने के साथ-साथ नौबस्ता थाने की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित युवती का आरोप है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया। पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद थाना पुलिस ने मुकदमा तो लिख लिया लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। उपनिरीक्षक कार्रवाई करने में टालमटोल कर रहे है।