कानपुर: काकादेव में दबंगों ने रिक्शा चालक को पीट कर किया लहूलुहान
काकादेव में दबंगों ने रिक्शा चालक को पीट कर लहुलुहान कर दिया। घायल रिक्शा चालक ने तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध शिकायत की है। रिक्शा चालक का आरोप है कि तीनों ने जान लेने की नीयत से उसके ऊपर हमला किया। तीनों ही आरोपी क्षेत्र के दबंग है। थाना प्रभारी ने जानकारी दी की घायल रिक्शा चालक का उपचार कराया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।