कानपुर: चकेरी में ई-बस ड्राइवर की मौत के बाद धरने पर बैठे परिजन, अयोध्या में ड्यूटी लगाकर 24 घंटे बस चलवाने का लगाया आरोप
चकेरी में हुई ई-बस ड्राइवर की मौत के बाद परिजन लगातार धरने पर बैठे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों कानपुर से अयोध्या 80 ई-बसें भेजी गईं थी, जिसमें ड्राइवर सुरेन्द्र पाल भी गए हुए थे। 21 फरवरी को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद ड्राइवर सुरेन्द्र पाल की मौत हो गई। वहीं परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि अयोध्या में 24 घंटे बस चलवाई गई जिसके कारण उनकी तबीयत खराब हुई थी।