सफीपुर: सफीपुर में अवैध रूप से संचालित 'अरुण हॉस्पिटल' बंद, बिना पंजीकरण चल रहा था, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप
सफीपुर में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित अरुण हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर पर बड़ी कार्रवाई की है। आज शनिवार को दोपहर 12 बजे एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल को तत्काल बंद कराया। जांच में पता चला कि अस्पताल बिना वैध पंजीकरण के चल रहा था और यहां गंभीर ऑपरेशन तक किए जा रहे थे। आपातकालीन सुविधाओं और सुरक्षा मानकों का अभाव मिला। प्रशासन न